जमशेदपुर, अगस्त 21 -- जमशेदपुर। जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय के वाणिज्य एवं व्यवसाय प्रबंधन विभाग की ओर से गुरुवार को सृजनात्मकता उत्सव कॉमनोवा 2026 का आयोजन किया गया। डीन डॉ. किश्वर आरा और डॉ. दीपा शरण की उपस्थिति में हुए इस उत्सव का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों की सृजनात्मकता, प्रबंधकीय कौशल और रणनीतिक सोच को निखारना था। आयोजन के अंतर्गत सह पाठ्यक्रम और पाठ्यक्रम आधारित दो श्रेणियों में मेहंदी, क्राफ्ट-ओ-नोवा, मीम मेकिंग, द परफेक्ट पिच, बी क्विज, क्राइसिस मैनेजमेंट और ट्रेजर हंट जैसी दस रोमांचक प्रतियोगिताएं हुईं। निर्णायक मंडल में डॉ. मनीषा टाइटस, डॉ. नूपुर ए. मिन्ज, डॉ. पुष्पा कुमारी, डॉ. अनामिका, डॉ. कामिनी कुमारी, डॉ. ग्लोरिया पूर्ति, डॉ. सीएल अग्रवाल, जयंती प्रधान, भावना कुमारी, सुमन कुमारी, रेखा अग्रवाल, हर्षा लाल एवं श्वेता खंडेल...