जमशेदपुर, फरवरी 4 -- जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय के सिदगोड़ा कैंपस में एमबीए विभाग की ओर से एक दिवसीय कार्यशाला 'सिनर्जी एनर्जी' का आयोजन किया गया। कुलपति प्रो. डॉ. अंजिला गुप्ता के कुशल मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्राओं की अकादमिक शिक्षा के साथ-साथ उनकी बहुमुखी प्रतिभा और व्यावसायिक कौशल को निखारना था। इस अवसर पर फोटोमेनिया, एड मैड शो, ब्रेनस्टॉर्मिंग और रोल मॉडल जैसी विभिन्न व्यावसायिक प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ, जिसमें छात्राओं ने अपनी रचनात्मकता और प्रबंधकीय क्षमता का प्रदर्शन करते हुए बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यशाला के विभिन्न सत्रों में व्यावसायिक पाठ्यक्रमों के संकाय सदस्यों ने निर्णायक की भूमिका निभाते हुए छात्राओं के प्रदर्शन का मूल्यांकन किया। कार्यक्रम के समापन सत्र में एक विशेष पुरस्कार वितरण समार...