जमशेदपुर, जनवरी 27 -- जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय की बीसीए सेमेस्टर 5 की छात्राओं के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने 27 जनवरी को आयोजित होने वाली सेमेस्टर परीक्षा को अपरिहार्य तकनीकी कारणों से तत्काल प्रभाव से स्थगित कर दिया है।विश्वविद्यालय के परीक्षा विभाग द्वारा जारी आधिकारिक सूचना के अनुसार, तकनीकी बाधाओं के चलते परीक्षा का सफल संचालन संभव नहीं हो पा रहा था, जिसके मद्देनजर यह निर्णय लिया गया। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि केवल 27 तारीख की परीक्षा को टाला गया है। फिलहाल नई तिथि की घोषणा नहीं की गई है; विश्वविद्यालय जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर इसका अपडेट जारी करेगा। परीक्षार्थियों को सलाह दी गई है कि वे किसी भी भ्रम से बचने के लिए नियमित रूप से विश्वविद्यालय के नोटिस बोर्ड और वेबसाइट का अवलोकन करते रहें।इस अचानक आए ...