जमशेदपुर, मई 25 -- जमशेदपुर। शहरवासियों को आधार कार्ड संबंधी सेवाएं सुगमता से उपलब्ध कराने के लिए जमशेदपुर प्रधान डाकघर में विशेष महाअभियान शुरू किया गया है। इसके तहत अब आधार एवं नामांकन कार्य प्रतिदिन सुबह 7 बजे से शाम 7 बजे तक लगातार 12 घंटे किया जा रहा है। इसके तहत बायोमेट्रिक अपडेट, नाम, जन्मतिथि, पता, मोबाइल नंबर, ई-मेल आईडी में सुधार तथा नए आधार कार्ड बनवाने की सुविधा उपलब्ध होगी। डाकघर प्रशासन ने नागरिकों से इस विशेष व्यवस्था का लाभ उठाने की अपील की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...