जमशेदपुर, मई 18 -- जमशेदपुर प्रखंड कार्यालय में इन दिनों मंईयां सत्यापन का फॉर्म जमा करने की भीड़ उमड़ रही है। आवेदक महिलाएं बड़ी संख्या में आकर काउंटर पर लाइन लगा रही हैं। आज कदमा निवासी एक महिला कमला देवी बेहोश हो गई। तेज धूप और वहां छांव नहीं होने के कारण यह स्थिति उत्पन्न हो गई। प्रशासन का कहना है कि सत्यापन कार्य आंगनबाड़ी सेविकाएं घर घर जाकर कर रही हैं। गलत जानकारी की वजह से महिलाएं प्रखंड कार्यालय पहुंच रही हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...