जमशेदपुर, मई 13 -- करनडीह के दिशोम जाहेर में चल रहा जमशेदपुर पुस्तक मेला इन दिनों ज्ञान, साहित्य और संस्कृति का बड़ा केंद्र बन गया है। सुबह से देर शाम तक मेले में विद्यार्थियों, शिक्षकों, अभिभावकों और साहित्य प्रेमियों की भारी भीड़ उमड़ रही है। समय इंडिया ट्रस्ट नई दिल्ली, पुस्तक मेला समिति और प्रज्ञा रिसर्च एसोसिएशन (प्राण) रांची के संयुक्त तत्वावधान में तआयोजित इस मेले में डिजिटल दौर के बावजूद किताबों के प्रति लोगों का उत्साह साफ दिखाई दे रहा है। मेले में प्रतियोगी परीक्षाओं की पुस्तकों की खूब मांग देखी जा रही है। उपकार प्रकाशन और क्राउन बुक्स के स्टॉल पर रेलवे, बैंकिंग, एसएससी, यूपीएससी, यूजीसी नेट और झारखंड सामान्य अध्ययन से जुड़ी किताबें खरीदने के लिए विद्यार्थियों की भीड़ लगी रही। यह भी पढ़ें- गुमला में 15 मई से सजेगा चार दिवसीय भव्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.