जमशेदपुर, मार्च 4 -- झारखंड की जमशेदपुर पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। यहां का कुख्यात गैंगस्टर मनीष सिंह आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ गया। बुधवार सुबह उसकी गिरफ्तारी सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल थाना क्षेत्र में पारडीह काली मंदिर के पास स्थित एक रिसॉर्ट से की गई है। जुगसलाई थाना पुलिस ने छापेमारी कर उसे दबोचा और अपने साथ जमशेदपुर ले आई है।दर्जनों मामले में आरोपी है मनीष सिंह मनीष सिंह पर हत्या, रंगदारी सहित दर्जनों आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस बीते कई दिनों से उसकी तलाश में लगातार छापेमारी कर रही थी। गिरफ्तारी के लिए नोएडा स्थित एक अपार्टमेंट में भी दबिश दी गई थी, लेकिन वह पुलिस की पकड़ से दूर था। मामले में लापरवाही को लेकर जुगसलाई थाना प्रभारी बैजनाथ कुमार को सस्पेंड भी किया गया था। फिलहाल पुलिस मनीष सिंह से थाना में गहन पूछताछ कर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.