जमशेदपुर, फरवरी 28 -- जमशेदपुर ग्रेजुएट कॉलेज के प्रांगण में शनिवार को रंगों का उत्सव 'होली मिलन समारोह' बेहद उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। इस कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. वीणा सिंह प्रियदर्शी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके पश्चात उन्होंने उपस्थित शिक्षकों और छात्राओं को गुलाल लगाकर पर्व की शुभकामनाएं दीं।समारोह को संबोधित करते हुए प्राचार्या डॉ. वीणा सिंह प्रियदर्शी ने होली के सांस्कृतिक महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि वसंत पंचमी से शुरू होने वाला यह उल्लास होली के साथ अपने चरम पर पहुंचता है। लगभग 40 दिनों के इस उत्सव का उद्देश्य लोगों के भीतर नई ऊर्जा भरना और आपसी राग-द्वेष को भुलाकर एकता के सूत्र में बंधना है। उन्होंने सभी से शांतिपूर्ण तरीके से त्योहार मनाने की अपील की और छात्राओं को हुड़दंग से ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.