जमशेदपुर, अप्रैल 8 -- जमशेदपुर। शहर में गोल्फ प्रेमियों के बीच जमशेदपुर गोल्फ लीग का 9वां संस्करण पूरे उत्साह के साथ शुरू हो गया है। यह लीग 16 जून तक बेल्डीह गोल्फ कोर्स और गोलमुरी गोल्फ कोर्स में आयोजित की जा रही है।इस बार लीग में कुल 12 टीमें भाग ले रही हैं, जिनमें प्रत्येक टीम में 12 खिलाड़ी शामिल हैं। कई कॉरपोरेट घरानों के प्रायोजक के रूप में जुड़ने से प्रतियोगिता का स्तर और प्रतिस्पर्धा पहले से अधिक बढ़ गई है।प्रतियोगिता में बोगी ब्रदर्स, ईगल आई, एपिक वॉरियर्स, फेयरवे मास्टर्स, फेयरवे फैंटम्स, फ्लाइंग सनराइजर्स, ग्रीन ग्लैडिएटर्स, झारखंड यूनाइटेड, फीनिक्स, रेड हॉक, स्विंग मास्टर्स और टाइगर्स नाइट्स जैसी टीमें हिस्सा ले रही हैं। इन टीमों में शहर के अनुभवी और युवा गोल्फ खिलाड़ी शामिल हैं, जो पूरे जोश के साथ मुकाबलों में भाग ले रहे हैं।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.