जमशेदपुर, मई 21 -- जमशेदपुर को-ऑपरेटिव लॉ कॉलेज में एलएलम यानी मास्टर ऑफ लॉ की पढ़ाई शुरू की जाएगी। इसके लिए कोल्हान विश्वविद्यालय ने को-ऑपरेटिव लॉ कॉलेज को हरी झंडी दे दी है। कॉलेज में नए भवन का निर्माण चल चल रहा है। इसी के साथ मूट कोर्ट भी तैयार किया जा रहा है। इसके तैयार होते ही जमशेदपुर को-ऑपरेटिव लॉ कॉलेज में एलएलएम की पढ़ाई शुरू कर दी जाएगी। अभी लॉ कॉलेज में 120 सीटों पर एलएलबी की पढ़ाई हो रही है। वर्तमान में कोल्हान के इस एक मात्र लॉ कॉलेज में एलएलबी की पढ़ाई कराई जाती है। लंबे समय से यहां एलएलएम की पढ़ाई कराने की मांग की जा रही थी, लेकिन लॉ कॉलेज को अलग इकाई के रूप में कोल्हान विश्वविद्यालय से मान्यता नहीं मिलने के कारण इसकी हरी झंडी नहीं मिल पा रही थी। पिछले वर्ष इस कॉलेज को अलग अंगीभूत इकाई के रूप में मान्यता प्राप्त हो चुकी है।...