जमशेदपुर, मार्च 22 -- जमशेदपुर को-ऑपरेटिव कॉलेज परिसर के स्टाफ क्वार्टर नंबर 5 में शनिवार शाम बीएड शिक्षक का शव बरामद होने से सनसनी फैल गई। शिक्षक की पहचान 35 वर्षीय भीम कुमार राम के रूप में हुई है, जो कॉलेज में संविदा आधारित शिक्षक के रूप में कार्यरत थे। वे बिहार के आरा के रहने वाले थे। पत्नी की मौत के बाद डिप्रेशन में रहते थे। घटना की जानकारी कॉलेज के प्रिंसिपल अमर सिंह ने पुलिस को दी। सूचना मिलते ही बिष्टूपुर थाना प्रभारी आलोक दुबे मौके पर पहुंचे। बताया जा रहा है कि शिक्षक का कमरा अंदर से बंद था। काफी प्रयास के बाद जब दरवाजा नहीं खुला तो पुलिस ने दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया। कमरे में भीम कुमार राम सोफे पर अचेत अवस्था में पड़े मिले। जांच के दौरान वहां शराब की बोतल भी बरामद हुई। पुलिस ने तत्काल शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.