जमशेदपुर, मार्च 30 -- जमशेदपुर में 500 बेड के एमजीएम अस्पताल में मरीजों के लिए पेयजल की व्यवस्था नहीं है। स्थिति यह है कि उन्हें बाथरूम का पानी पीना पड़ रहा है या फिर उन्हें अस्पताल भवन से बाहर जाकर पानी लाना पड़ता है। अस्पताल में भर्ती श्रवण साव शुक्रवार को शौचालय से पीने के लिए पानी भर रहे थे। पूछने पर बताया कि पेयजल की सुविधा नहीं है। ऐसे में बाहर से पानी लाना ही रास्ता है। मरीजों को बाहर जाने नहीं देते, इसलिए बाथरूम के बेसिन से ही पानी लेना पड़ रहा है।बाथरूम के बेसिन से पीने का पानी भर रहे गदड़ा निवासी लोहा महतो ने कहा कि उनके पिता जी भर्ती है। वे उन्हें छोड़कर नहीं जा सकते, इसलिए बाथरूम के बेसिन से पीने का पानी भर रहे हैं। अस्पताल में पेयजल का इंतजाम नहीं है। इस संबंध में अधीक्षक डॉ. बलराम झा को कई बार फोन किया गया, पर उन्होंने कोई ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.