जमशेदपुर, अप्रैल 6 -- जमशेदपुर के जेएच तारापोर स्कूल ने शिक्षा के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। स्कूल को टिकाऊ जीवन शैली को बढ़ावा देने वाली राष्ट्रीय पहल 'क्लासरूम टू क्लाइमेट एक्शन क्रूसेडर्स' के तहत भारत के शीर्ष 10 स्कूलों में चुना गया है। यह सम्मान संस्थान द्वारा भविष्य की पीढ़ी को जलवायु परिवर्तन के प्रति जागरूक करने और स्थायी प्रथाओं को अपनाने के लिए किए गए निरंतर प्रयासों का परिणाम है।स्कूल प्रबंधन ने इस सफलता का श्रेय प्रमुख शिक्षाविद विजयम कार्था के मार्गदर्शन और उनकी टीम के समर्पण को दिया है। उनके परामर्श से स्कूल में सौर ऊर्जा, जल संरक्षण और बेहतर अपशिष्ट प्रबंधन जैसी गतिविधियों को प्रभावी ढंग से लागू किया गया। इस पहल के माध्यम से छात्रों और शिक्षकों ने न केवल किताबी ज्ञान प्राप्त किया, बल्क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.