जमशेदपुर, जुलाई 18 -- दक्षिण पूर्व रेलवे जोन में चाकुलिया-बुरामारा नई लाइन योजना के तहत काम शुरू है। नए रेलमार्ग के करीब 60 किलोमीटर की दूरी में पांच नए स्टेशन बनेंगे। इससे पूर्व बुरामरा यार्ड विस्तार के तहत दो आरयूबी व चार क्वार्टर बनाने का आदेश रेलवे जोन से हुआ है, ताकि नई लाइन कार्य में सहूलियत हो। इसके टेंडर की प्रक्रिया 5 अगस्त तक होगी। इससे इस रूट पर यात्रा करने वाले लाखों लोगों को एक जगह से दूसरी जगह आने और जाने में आसानी होगी।इस जगह बनेंगे 5 नए स्टेशन बताया जाता है कि चाकुलिया-बुरामारा के बीच रेलवे जोन में पांच स्टेशन (झारपोखरिया, न्यू जामशोला, बरोल, भादागोड़ा, लूलगापानी और चकवाल) प्रस्तावित हैं। नई लाइन से पूर्वी सिंहभूम जिला और ओडिशा के सीमावर्ती निवासियों को ग्रामीण क्षेत्रों से आवागमन में सहूलियत होगी। चाकुलिया से बुरामारा से ...