जमशेदपुर, अप्रैल 11 -- जमशेदपुर के लक्ष्मीनगर बस्ती में पिछले करीब एक वर्ष से नाले का गंदा पानी सड़क पर बहने की समस्या से परेशान स्थानीय लोगों का आक्रोश अब खुलकर सामने आने लगा है। क्षेत्रवासियों का आरोप है कि बार-बार शिकायत करने के बावजूद अब तक नाले का निर्माण कार्य शुरू नहीं किया गया है।बताया जा रहा है कि बस्ती के लोगों ने इस समस्या को लेकर क्षेत्र की विधायक पूर्णिमा साहू को कई बार लिखित आवेदन सौंपा है। इसके अलावा 4 से 5 बार प्रतिनिधिमंडल उनसे मिलकर जल्द समाधान की मांग कर चुका है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।नाले का पानी सड़क पर बहने के कारण आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है। खासकर स्कूल जाने वाले बच्चों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, मंदिर जाने वाली महिलाओं को भी गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ता है, जिससे नाराजगी...