जमशेदपुर, मार्च 14 -- लौहनगरी के निजी स्कूलों में नए शैक्षणिक सत्र की सुगबुगाहट तेज हो गई है। इसी क्रम में बिस्टुपुर स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल में शनिवार को नर्सरी कक्षा के बच्चों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम-2026 का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के माध्यम से न केवल बच्चों का स्वागत हुआ, बल्कि अभिभावकों को स्कूल की कार्यप्रणाली और बच्चों के सर्वांगीण विकास की बारीकियों से भी अवगत कराया गया।कार्यक्रम की शुरुआत डीएवी परंपरा के अनुसार दीप प्रज्ज्वलन और डीएवी गान के साथ हुई। विद्यालय की को-ऑर्डिनेटर सुतापा घोष ने नए अभिभावकों को स्कूल के बुनियादी नियमों की विस्तृत जानकारी दी। वहीं, शिक्षिका जिबी संतोष ने नर्सरी के पाठ्यक्रम पर चर्चा करते हुए बताया कि स्कूल का फोकस गतिविधि आधारित शिक्षा, सतत मूल्यांकन और बच्चों में सामाजिक जागरूकता व निर्णय क...