जमशेदपुर, मई 25 -- जमशेदपुर के थानों में पुलिस व्यवस्था को अधिक आधुनिक, पारदर्शी और तेज बनाने की दिशा में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। अब थानों में एफआईआर को मान्य करने के लिए मैन्युअल सिग्नेचर पर निर्भरता कम होगी और उसकी जगह ई-साइन व्यवस्था लागू की जा रही है। नई व्यवस्था लागू होने के बाद पुलिस कार्यप्रणाली में तेजी आएगी और कई प्रशासनिक प्रक्रियाएं पहले की तुलना में आसान हो जाएंगी। नई व्यवस्था के तहत अब एफआईआर दस्तावेज मैन्युअल हस्ताक्षर के इंतजार में लंबित नहीं रहेंगे। अधिकारी के ई-साइन करते ही संबंधित दस्तावेज तुरंत डिजिटल रूप से प्रमाणित हो जाएंगे। इससे कागजी प्रक्रिया में लगने वाला समय बचेगा और मामलों के निष्पादन में तेजी आएगी। सबसे महत्वपूर्ण बदलाव यह होगा कि ई-साइन होने के बाद एफआईआर की कॉपी सीधे ऑनलाइन माध्यम से संबंधित न्यायालय तक ट...