जमशेदपुर, जून 24 -- ट्रांसप्लांटेशन ऑफ ह्यूमन ऑर्गन्स (संशोधन) अधिनियम, 2011 के तहत गठित एडवाइजरी कमेटी ने राज्य के तीन अस्पतालों को पांच वर्षों के लिए कॉर्निया ट्रांसप्लांट और आई बैंक संचालन की अनुमति प्रदान की है। यह निर्णय स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में मंगलवार को आयोजित बैठक में लिया गया। बैठक के दौरान समिति ने पांच अस्पतालों के तकनीकी और कानूनी मानकों की समीक्षा की। इसके बाद टाटा मेन हॉस्पिटल (टीएमएच), जमशेदपुर और आईरिस सुपर स्पेशियलिटी आई केयर सेंटर, रांची को कॉर्निया ट्रांसप्लांट की अनुमति दी गई। वहीं, एमजीएम मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (एमजीएमएमसीएच), जमशेदपुर को कॉर्निया ट्रांसप्लांट के साथ आई बैंक संचालन की भी स्वीकृति मिली है। यह भी पढ़ें- एमजीएम समेत तीन अस्पतालों को कॉर्नियां ट्रांस्प्लांट की अ...