जमशेदपुर, अगस्त 30 -- जमशेदपुर। शहर की प्रतिभाशाली मंदीप कौर ने दिल्ली में आयोजित 6 बिग प्लेटफार्म भव्य फैशन शो में अपनी खास पहचान बनाई। प्रसिद्ध सेलिब्रिटी फैशन डिजाइनर रितु जैज़ द्वारा आयोजित इस प्रतिष्ठित आयोजन में मंदीप कौर को ब्रांड मास्टर के रूप में आमंत्रित किया गया। कार्यक्रम में निकारागुआ गणराज्य के दूतावास की विशेष उपस्थिति रही, जबकि मेजर जनरल अनील राज सिंह खालोन वीआईपी गेस्ट के रूप में शामिल हुए।मंदीप कौर के लिए यह उपलब्धि इसलिए भी खास है क्योंकि वह पिछले वर्ष मिस ग्लैम 2025 रह चुकी हैं। लगातार दूसरे वर्ष फैशन जगत के प्रतिष्ठित मंच से जुड़ना उनके लिए गर्व की बात है। उनकी इस उपलब्धि से जमशेदपुर का नाम राष्ट्रीय स्तर के फैशन मंच पर रोशन हुआ है।मंदीप ने आयोजकों और रितु जैज़ का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे मंच महिलाओं को प्रतिभा...