रांची, मार्च 9 -- रांची। जमशेदपुर की प्रतिष्ठित बेकरी 'ब्राउनबंच' ने रांची के डंगराटोली चौक (पुरुलिया रोड) पर अपने तीन मंजिला बेकरी बुटीक का शुभारंभ किया है। वर्ष 2015 में बिष्टुपुर, जमशेदपुर से शुरू हुई इस बेकरी की अब राजधानी में भी मौजूदगी होगी। यहां ग्राहकों को 100% शुद्ध शाकाहारी और एगलेस उत्पाद मिलेंगे, जिनमें 60 से अधिक प्रकार की कुकीज, केक और डेजर्ट शामिल हैं। इस नई शाखा में ताजा बेकरी उत्पादों के साथ-साथ कैफे अनुभव और आकर्षक गिफ्टिंग विकल्प भी उपलब्ध होंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...