गुमला, दिसम्बर 28 -- गुमला, प्रतिनिधि । झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा शहीद तेलंगा खड़िया स्टेडियम में आयोजित अंडर-14 क्रिकेट प्रतियोगिता में रविवार को जमशेदपुर की टीम ने एकतरफा मुकाबले में पलामू को 103 रनों से करारी शिकस्त दी। पहले बल्लेबाजी करते हुए जमशेदपुर अंडर 14 की टीम ने निर्धारित 40 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 208 रन बनाए। जिसमें शिवम सिंह ने नाबाद 73 और दक्ष कुमार ने 34 रनों का योगदान दिया। वही पलामू की ओर से आयुष प्रताप सिंह ने 2 और सुशांत, पार्थ और अनीश को एक-एक विकेट झटके। जवाबी पारी खेलने उतरी पलामू अंडर 14 की पूरी टीम 34 ओवरो में 105 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। पलामू की ओर से सुमित सिंह ने 50 और आयुष ने 12 रनों का योगदान दिया। जमशेदपुर को ओर से अर्णव सिंह व समर वीर प्रताप सिंह ने 4-4 विकेट झटके। जमशेदपुर के शिवम सिंह को ...