सिमडेगा, मार्च 16 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि। शहरी क्षेत्र स्थित आरती प्रसाद के आवास में सोमवार को जमशेदपुर कलाकार मंच जिला कमेटी की बैठक संपन्न हुई। बैठक में रविन्द्र नाथ टैगोर जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया गया। मौके पर संगठन मजबूती सहित कई अन्य बिदुंओं पर चर्चा की गई। बैठक को जमशेदपुर से आए पपई चक्रवर्ती ने संबोधित किया। बैठक में आरती प्रसाद, भाजपा संगठन प्रभारी सह मंच के प्रदेश महामंत्री सपना गुप्ता, कविता कुमारी, शिल्पा नमता आदि ने भी रविन्द्र नाथ टैगोर को नमन किया। बैठक में हरिमेत प्रसाद, राकेश प्रसाद, रुपा सिंह, सपन सिंह, संजीव बलमा, सीमता नम्रता, बप्पी नम्रता, प्रिंस कुमार नम्रता, मोती सलमा, हीरा सलमा, सुमंत पाठक आदि उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...