जमशेदपुर, अप्रैल 14 -- जमशेदपुर ऑल मार्केट एसोसिएशन के तत्वावधान में कागलनगर बाजार में सैरात दुकानो की किराया वृद्धि के विरुद्ध सोनारी संयुक्त बाजार समिति की बैठक संपन्न हुई। अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष सुरेश गुप्ता एवं संचालन शंकर प्रसाद ने की।बैठक में अतिथि के रूप में जमशेदपुर ऑल मार्केट एसोसिएशन के महासचिव नसीम अंसारी, बृजेश गोहिल, अधिवक्ता संजय सिंह, दुर्गा दास साहू, निखिल कुमार, शमीम उर रहमान, धर्मेश अडेसरा शामिल हुए।बैठक में सभी दुकानदारों ने एक स्वर में किराया वृद्धि के खिलाफ एकजुटता दिखाते हुए संकल्प लिया कि जमशेदपुर ऑल मार्केट एसोसिएशन का जो भी निर्णय आएगा, हम लोग उसके साथ कंधा से कंधा मिलकर चलेंगे। यह भी पढ़ें- 26 अप्रैल को होगा नवगठित कार्यकारिणी सत्र 2026-28 का शपथ ग्रहण समारोह उन्होंने जमशेदपुर अक्षेस की कार्यशैली पर आक्रोश व्...