जमशेदपुर, मई 1 -- जमशेदपुर। जमशेदपुर एफसी शुक्रवार की शाम 7:30 बजे जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में एफसी गोवा की मेज़बानी करेगी। प्लेऑफ की दौड़ में दोनों टीमों के लिए यह मुकाबला बेहद अहम माना जा रहा है। मेन ऑफ स्टील चेन्नईयिन एफसी पर 4-1 की जीत के बाद आत्मविश्वास से भरे हैं, जबकि एफसी गोवा लगातार शानदार प्रदर्शन करते हुए शीर्ष टीमों में शामिल है। अंक तालिका में दोनों के बीच मामूली अंतर होने से मुकाबला और रोमांचक हो गया है।मुख्य कोच ओवेन कॉयल ने टीम को संतुलन और फोकस बनाए रखने की सलाह दी। वहीं मिडफील्डर निकोला स्टोयानोविच ने घरेलू मैदान और टीम एकता को अहम बताया। यह भी पढ़ें- जमशेदपुर एफसी का एफसी गोवा से भिड़ंत का मैच कल दोनों टीमों के बीच अटैकिंग खेल के लिए पहचान रही है, ऐसे में फर्नेस में एक और रोमांचक मुकाबले की उम्मीद है।

हिंदी ह...