जमशेदपुर, मई 6 -- जमशेदपुर। एआईएफएफ जूनियर लीग के फाइनल राउंड में जमशेदपुर एफसी यू-16 को श्रीनिधि डेकन एफसी ने 4-0 से हराकर टूर्नामेंट से बाहर कर दिया। मेन ऑफ स्टील के युवा खिलाड़ी दोनों हाफ में दो-दो गोल रोक नहीं पाए। यह उनकी लगातार दूसरी हार है, इससे पहले वे बेंगलुरु एफसी से भी 4-0 से हारे थे। टीम अब 7 मई को अपना आखिरी ग्रुप मैच एसएसई बीएफसी सॉकर स्कूल के खिलाफ सकारात्मक अंत के इरादे से खेलेगी। यह भी पढ़ें- जेएफसी यू-14 की नजर फुटबॉल 4 चेंज के खिलाफ शानदार जीत पर यह भी पढ़ें- बेंगलुरु के मैच के लिए आज से खुलेगा बॉक्स ऑफिस

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...