जमशेदपुर, जनवरी 5 -- जमशेदपुर। रिलायंस फाउंडेशन यूथ डेवलपमेंट लीग के रीजनल क्वालिफायर में जमशेदपुर एफसी ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए स्पोर्ट्स ओडिशा को 9-0 से करारी शिकस्त दी। इस बड़ी जीत के साथ यंग मेन ऑफ स्टील अंक तालिका में दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। मैच की शुरुआत से ही जमशेदपुर का दबदबा रहा। अयांगसाना मेइती, रयान सी, गोपाल मुंडा, लॉमसांगजुआला और हीरंगनबा सेरम ने शानदार गोल किए। दूसरे हाफ में सत्यजीत दास के फ्री-किक गोल ने जीत को और यादगार बना दिया। अब जमशेदपुर एफसी का अगला मुकाबला 6 जनवरी को जिंक फुटबॉल एकेडमी से होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.