जमशेदपुर अक्षेस 4 करोड़ की लागत से करेगा 5 योजनाओं का निर्माण
जमशेदपुर, मई 12 -- जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति (अक्षेस) चार करोड़ की लागत से पांच योजनाओं का निर्माण करेगी। इनमें पौधों की घेराबंदी व रखरखाव, पार्किंग क्षेत्र का विकास, सड़क व पेवर्स ब्लॉक और नाला निर्माण जैसी योजनाएं शामिल हैं। इन पांचों में सबसे बड़ी एक करोड़ एक लाख 89 हजार और सबसे कम लागत वाली योजना 34.31 लाख रुपये की है। जिन योजनाओं के लिए टेंडर निकाला गया है, उनमें पूरे जमशेदपुर अक्षेस क्षेत्र में लगाए गए पौधों की सुरक्षा के लिए तार की जाली से घेराबंदी और उनका रखरखाव करना भी शामिल है। इस योजना पर 91 लाख 51 हजार रुपये से अधिक की लागत आएगी। एक बड़े नाले का निर्माण भी किया जाना है, जिसकी लागत 99 लाख 76 हजार रुपये से अधिक आएगी। दोनों योजनाओं के निर्माण के लिए छह-छह माह का समय मिलेगा। तीसरी योजना साकची में पार्किंग क्षेत्र के विकास के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.