जमशेदपुर : लू के कारण सर्दी-बुखार के मरीजों से भरे अस्पताल
जमशेदपुर, अप्रैल 28 -- मौसम के उतार-चढ़ाव और लू के कहर से जिले में लोग बीमार पड़ रहे हैं। इसका असर अस्पतालों और निजी क्लीनिक में भी दिख रहा है। अस्पतालों में भीड़ बढ़ गई है। दवा की दुकानों पर भी लंबी कतारें लग रही हैं। एमजीएम अस्पताल में सोमवार को ओपीडी में 998 मरीज पहुंचे। इनमें से 236 मरीज मेडिसिन विभाग के थे। अभी सबसे ज्यादा सर्दी, खांसी, बुखार और लू लगने के मरीज आ रहे हैं। सिर्फ एमजीएम अस्पताल में ही नहीं, बल्कि सदर अस्पताल के मेडिसिन विभाग में सोमवार को करीब डेढ़ सौ मरीज पहुंचे। प्रखंड के सीएचसी में भी मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ी है। ज्यादातर मरीज मेडिसिन विभाग के ही हैं।सोमवार को अधिकतम तापमान में तेजी से वृद्धि हुई। रविवार को अधिकतम तापमान 37.5 और न्यूनतम तापमान 27.8 डिग्री था, लेकिन सोमवार को अधिकतम तापमान बढ़कर 41.5 डिग्री हो ग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.