जमशेदपुर, जुलाई 17 -- जमशेदपुर के स्क्रैप व्यापारी अजय शर्मा को बुधवार को डीजीजीआई (डायरेक्टर जनरल जीएसटी इंटेलिजेंस) की टीम ने बारीडीह से गिरफ्तार कर लिया। उसपर फर्जी तरीके से बिल बनाकर टैक्स चोरी करने का आरोप है। छापेमारी में करीब सौ करोड़ रुपये के फर्जी बिल बनाने का मामला सामने आया है। संयुक्त निदेशक अभिनव कुमार के नेतृत्व में यह छापेमारी की गई। बारीडीह निवासी अजय शर्मा अन्य व्यापारियों विक्की भालोटिया, शिव देवरा और अमित गुप्ता जैसे स्क्रैप व्यापारियों द्वारा की गई गड़बड़ियों की कड़ी का एक हिस्सा है और उनके तार अजय शर्मा से जुड़े हुए हैं, जिसके दो ठिकानों पर मंगलवार को गोपनीय तरीके से छापेमारी की गई थी। यह भी पढ़ें- प्रयागराज में 2.50 करोड़ की जीएसटी चोरी का क्या है मेरठ कनेक्शन? क्राइम ब्रांच ऐक्शन में इसके बाद टीम ने बुधवार दोपहर उन्...