जमशेदपुर, जुलाई 30 -- सोना, तांबा और यूरेनियम के बाद पूर्वी सिंहभूम लौह अयस्क भंडार वाले जिलों के नक्शे में भी शामिल होने जा रहा है। जिले के डुमरिया प्रखंड के दुबलाबेड़ा मौजा में आयरन ओर का भंडार मिला है। सेटेलाइट सर्वे, रिमोट सेंसिंग और जियोलॉजी के लिट्रेचर से इसकी पुष्टि हो चुकी है। अब वहां पर आयरन ओर की क्वालिटी और सुरक्षित भंडार की मात्रा जानने के लिए ड्रिलिंग कराई जाएगी। आयरन ओर जहां मिला है, वह जगह वन भूमि है। इसके कारण ड्रिलिंग के लिए वन विभाग से अनुमति लेनी होगी। जल्द ही इसके लिए वन विभाग को प्रस्ताव भेजा जाएगा। अनुमति मिलने के बाद कई जगहों पर छेद कर अंदर से आयरन ओर निकाला जाएगा और गहराई एवं लंबाई-चौड़ाई अर्थात रकवा से यह पता चलेगा कि वहां पर आयरन ओर की कितनी मात्रा है। बताया जाता है कि दुबलाबेड़ा में आयरन ओर होने का पता पहली बार ...