जमशेदपुर, दिसम्बर 10 -- जमशेदपुर। टेल्को थाना क्षेत्र में 35 ग्राम अफीम के साथ गिरफ्तार किए गए दो तस्करों रंजीत सिंह उर्फ राजा और परमजीत सिंह से पुलिस को अहम सुराग मिले हैं। टाइगर मोबाइल की इस सफलता के बाद पुलिस अब अफीम की सप्लाई चेन और शहर में फैले बड़े नेटवर्क की तह तक पहुंचने की तैयारी में है।पुलिस सूत्रों के अनुसार, दोनों आरोपियों ने लंबे समय से अफीम की खरीद-बिक्री में शामिल होने की बात स्वीकार की है और कुछ सप्लायरों की जानकारी भी दी है। इन जानकारियों को सत्यापित करने और अफीम के स्रोत का पता लगाने के लिए पुलिस टीम को संभावित ठिकानों पर रवाना कर दिया गया है। गिरफ्तार तस्करों के मोबाइल कॉल डिटेल्स और बैंकिंग गतिविधियों की भी गहन जांच की जा रही है।पूरे मामले की निगरानी वरीय अधिकारियों द्वारा की जा रही है। डीएसपी ने स्पष्ट कहा है कि नशा क...