जमशेदपुर, मार्च 20 -- जमशेदपुर के महात्मा गांधी मेमोरियल (एमजीएम) मेडिकल कॉलेज अस्पताल की चौथी मंजिल से शुक्रवार को एक मरीज ने छलांग लगाकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। मरीज परसुडीह का रहने वाला था और 16 मार्च को अस्पताल में भर्ती हुआ था। पुलिस के मुताबिक मरीज एचआईवी से पीड़ित था। बताया जा रहा है कि ये घटना तड़के चार बजे की है। अचानक हुई इस घटना से असप्ताल में अफरा-तफरा मच गई। पुलिस के मुताबिक मरीज ने मेडिसिन विभाग के चौथे फ्लोर से छलांग लगाई। गुरुवार रात भी की थी कूदने की कोशिश पुलिस के अनुसार, मरीज ने कथित तौर पर गुरुवार रात को दो बार खिड़की से कूदने की कोशिश की थी, लेकिन उसकी मां ने सतर्कता दिखाते हुए उसे रोक लिया था। शुक्रवार सुबह करीब 4 बजे, जब उसकी मां सो रही थी तब मरीज कथित तौर पर चौथी मंजिल से कूद गया और उसकी मौत हो गई। महात्मा गां...