जमशेदपुर, मार्च 28 -- जमशेदपुर : रामनवमी के पावन अवसर पर सोनारी क्षेत्र में भक्ति और शौर्य का अद्भुत प्रदर्शन देखने को मिला। क्षेत्र के प्रतिष्ठित वीर मंच अखाड़ा द्वारा निकाली गई भव्य शोभायात्रा में श्रद्धालु शामिल हुए। पारंपरिक हथियारों के प्रदर्शन और भक्तिमय धुनों ने पूरे मार्ग को राममय बना दिया।सोनारी से शुरू हुई इस शोभायात्रा में अखाड़ा के सदस्यों ने अपनी कला का शानदार प्रदर्शन किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...