जमशेदपुर, अप्रैल 29 -- जमशेदपुर। बिष्टुपुर स्थित राजकीय ठक्कर बापा मध्य विद्यालय में सामर्थ्य वेलफेयर ट्रस्ट की ओर से पौष्टिक आहार जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को स्वस्थ खानपान की आदतों के प्रति जागरूक करना था।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ट्रस्ट की अध्यक्ष पल्लवी दीप ने बच्चों को जंक फूड के दुष्प्रभावों के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने समझाया कि गलत खानपान से शरीर पर किस तरह नकारात्मक असर पड़ता है और कैसे संतुलित एवं पौष्टिक भोजन अपनाकर स्वस्थ जीवन जिया जा सकता है।उन्होंने बच्चों को मौसम के अनुसार खानपान की आदतें अपनाने के लिए प्रेरित किया और कहा कि बचपन से ही सही खानपान की समझ विकसित करना बेहद जरूरी है, ताकि भविष्य में वे स्वस्थ और जागरूक नागरिक बन सकें।कार्यक्रम के अंत में बच्चों के बीच खाने-...