जमरानी बांध प्रभावितों ने मुख्यमंत्री से की जल्द पुनर्वास की मांग
हल्द्वानी, अगस्त 26 -- हल्द्वानी। जमरानी बांध परियोजना से प्रभावित ग्रामीणों ने जल्द पुनर्वास की मांग को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की है। एक प्रतिनिधिमंडल बुधवार को देहरादून पहुंचा और मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने कहा कि बांध का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है, लेकिन उनके पुनर्वास की प्रक्रिया अधर में है। मुलाकात करने वालों में कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा, जमरानी बांध संघर्ष समिति अध्यक्ष नवीन पलड़िया, सरपंच युगल सम्भल, क्षेत्र पंचायत सदस्य चिराग बोरा, संतोष शर्मा, निखिल महतोलिया आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Champawat News: लोहाघाट की सरयू लिफ्ट पेयजल योजना में हो रही देरी से लोग खफा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.