हल्द्वानी, जुलाई 29 -- हल्द्वानी, संवाददाता। जमरानी बांध परियोजना में बढ़ती हीलाहवाली पर मुख्य विकास अधिकारी अरविन्द कुमार पांडे ने बुधवार को ग्राउंड ज़ीरो पर उतरकर परियोजना की जमीनी हकीकत का जायजा लिया। कार्यों की कछुआ गति, पर्यावरण से खिलवाड़ और प्रभावित परिवारों के विस्थापन प्रक्रिया में लापरवाही की तस्वीरें सामने आईं। मौके पर परियोजना के महाप्रबंधक तक नदारद मिले, जिस पर सीडीओ ने सख्त नाराजगी जताई और चेतावनी दी। डंपिंग की इजाजत केवल तीन जगहों के लिए होने के बावजूद केवल एक जगह का इस्तेमाल किया जा रहा था, वह भी बिना किसी वैज्ञानिक तकनीक के। पहाड़ों से निकला मलबा सीधे नदी में बहाया जा रहा था। यह भी पढ़ें- Bokaro News: पिछरी पेंडराबांध के सौंदर्यीकरण के नाम पर राशि की बंदरबांट सीडीओ ने सभी चयनित साइटों पर नियमों के तहत काम शुरू करने के निर...