हल्द्वानी, जून 19 -- हल्द्वानी। जमरानी बांध के लिए उत्तर प्रदेश ने अभी तक अपने हिस्से का बजट जारी नहीं किया है। अनुबंध के अनुसार यूपी को बांध निर्माण के लिए 688.65 करोड़ रुपये देने हैं, इसके बाद ही उसे सिंचाई के लिए पानी दिया जाएगा। वहीं अब तक यूपी से बजट नहीं करने के कारण बांध निर्माण में बाधा आने की आशंका बनी हुई है। गौला नदी के अपर स्ट्रीम जमरानी बांध का निर्माण किया जा रहा है। मुख्य बांध के निर्माण के लिए एक टनल का निर्माण पूरा हो गया है। वहीं दूसरी टनल का काम अंतिम चरण में है। मानसून के बाद टनल में नदी का रुख बदल कर मुख्य बांध की बुनियाद का निर्माण शुरू होगा। वहीं नदी से उत्तराखंड के साथ ही यूपी के जिलों तक सिंचाई का पानी पहुंचाने के लिए नहरों का पुनर्निर्माण तेज गति से किया जा रहा है。 यह भी पढ़ें- यूपी ने नहीं चुकाए 688 करोड़, उत्तर...