हल्द्वानी, जून 20 -- हल्द्वानी, मुख्य संवाददाता। सांसद अजय भट्ट ने शनिवार को दमुवाढूंगा स्थित पीआईयू सभागार में बहुउद्देशीय जमरानी बांध परियोजना के कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने परियोजना से जुड़े अधिकारियों को निर्देश दिए कि बांध के कार्य समय से पूरी गुणवत्ता के साथ पूरे किए जाएं। कार्य में तेजी लाने के लिए मैनपावर और मशीनरी को बढ़ाया जाए।

बैठक में चर्चा सांसद भट्ट ने बैठक में सिंचाई विभाग, कार्यदायी संस्था व विभागीय अधिकारियों से निर्माण कार्यों के प्रगति की जानकारी ली। साथ ही बांध से जुड़ी सुरंग, स्पिलवे और पावर हाउस के निर्माण कार्यों की भौतिक व वित्तीय प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि प्रभावित परिवारों के पुनर्वास, मुआवजा वितरण व विस्थापन संबंधी प्रकरणों के त्वरित निस्तारण के साथ-साथ परियोजना को निर्धारित समय-सीमा में पूरा किय...