जमरानी बांध: भौगोलिक चुनौतियों के कारण 25 फीसदी तक बढ़ेगी लागत
हल्द्वानी, अगस्त 11 -- देवेंद्र रौतेला हल्द्वानी। जमरानी बांध परियोजना के निर्माण में सामने आ रही भौगोलिक चुनौतियों के कारण इसके निर्माण की लागत 25 फीसदी तक बढ़ने की संभावना है। बांध स्थल पर नदी के दोनों छोर की पहाड़ियों में दरारें और कमजोरी मिलने से उन्हें पूर्व निर्धारित योजना के मुकाबले अतिरिक्त मजबूत करना पड़ रहा है।गौला नदी के अपर स्ट्रीम में पेयजल और सिंचाई की जरूरतों को पूरा करने के लिए जमरानी बांध का निर्माण किया जा रहा है। पहाड़ियों की स्थिति को देखते हुए अतिरिक्त सुरक्षा कार्य कराए जाने से परियोजना पर 900 करोड़ रुपये से अधिक अतिरिक्त खर्च होने के आसार हैं। वर्तमान में इस परियोजना के लिए 3,678 करोड़ रुपये का बजट है
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.