हल्द्वानी, अप्रैल 21 -- देवेंद्र रौतेला हल्द्वानी। जमरानी नहर पुनर्निर्माण कार्य और पेड़ों की छंटाई किए जाने से मंगलवार को शहर के विभिन्न क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रही। काठगोदाम क्षेत्र में 33 केवी और 11 केवी लाइनों से जुड़े फीडरों से सुबह 10 बजे से शाम 5:30 बजे तक सप्लाई बंद रहने से संबंधित क्षेत्रों में आम जनजीवन प्रभावित हुआ।वहीं ग्रामीण क्षेत्र के कमलुवागांजा फीडर से जुड़े कुसुमखेड़ा क्षेत्र में भी लाइन मेंटेनेंस के लिए सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक बिजली कटौती की गई। जिससे स्थानीय लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। वहीं कालीचौड़ और रामपुर रोड क्षेत्र में भी निर्धारित शटडाउन के तहत बिजली आपूर्ति बाधित रही। ऊर्जा निगम के ग्रामीण क्षेत्र के ईई एसके गुप्ता ने बताया कि पूर्व निर्धारित रोस्टर के अनुसार काम किया जा रहा है। इसकी...