बलरामपुर, मई 27 -- जमधरा गांव के बामकी देवी स्थान पर लगा 25 केवीए का ट्रांसफार्मर पिछले दस दिनों से खराब पड़ा है। बिजली आपूर्ति बंद होने से पूरे इलाके के लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय निवासी सुरेश विश्वकर्मा ने बताया कि इस संबंध में कई बार विभागीय अधिकारियों को फोन और लिखित सूचना दी गई, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। ग्रामीणों का कहना है कि ट्रांसफार्मर खराब होने से घरों में पानी की व्यवस्था प्रभावित हो गई है। रात में अंधेरे के कारण लोग ठीक से सो नहीं पा रहे हैं। लोगों का आरोप है कि बिजली विभाग की उदासीनता के कारण ग्रामीण क्षेत्रों की समस्याओं को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा। यह भी पढ़ें- महादेवगंज फीडर से 36 घंटे में केवल दो घंटे बिजली मिली नौतपा की भीषण गर्मी में लगातार बिजली बाधित रहने से जनजीवन अस्त-व्यस्त...