सिमडेगा, जनवरी 29 -- बानो, प्रतिनिधि। प्रखंड के जमतई में किसान गोष्टी का आयोजन किया गया। मौके पर मुखिया नमजन जोजो ने स्वागत भाषण देते हुए अपने विचार रखे। वहीं मनीष कुमार साहु ने ग्रामीणों को सहकारिता के उद्देश को समझाते हुए संस्था के कार्य योजना की विस्तार से जानकारी दी। मनीष साहु ने बताया सहकारी समिति की संजीवनी बूटी उसके सदस्य ही है। जिनके सहयोग से सहकारी समिति एक नए आयाम को तक पहुंच सकती है। मौके पर हरीश सिंह, बिनोद सिंह, चूमेश्वर साहु, कुशध्वज सिंह, कुश साहु, तुलसी साहु, दिनेश नायक, सुदेश सिंह, बीमल केरकेट्टा, बलदेव साहु, रसदु साहु, प्रवीन साहु, भोला साहु, मनोज बड़ाईक, रमेश सिंह आदि उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...