नई दिल्ली, जनवरी 5 -- रेनो इंडिया अपनी अपकमिंग मिड-साइज डस्टर SUV को लॉन्च करने की तैयारी कर ली है। कंपनी इसे 26 जनवरी को भारत में लॉन्च करने वाली है। ऐसे में लॉन्चिंग से पहले वो इसकी टेस्टिंग में काफी मेहनत कर रही है। नई जनरेशन डस्टर का टेस्ट मॉडल कई बार अलग-अलग जगहों पर देखा गया है। कभी-कभी इसे अपनी अपकमिंग वाली निसान सिबलिंग टेक्टन के साथ भी देखा गया है। इस बार, डस्टर का टेस्ट वर्जन अपने प्रोडक्शन-रेडी रूप में देखा गया, जिससे कई खास डिटेल्स सामने आए हैं। हालांकि, यह अभी भी कैमॉफ्लाज्ड है, लेकिन नई डस्टर का लुक काफी साफ दिख रहा है। इसमें एक फ्लैट फेस, सीधा बोनट, ग्रिल के दोनों तरफ चमकदार LED DRLs, पॉड जैसे हेडलैंप और एक बड़ा बंपर है। इसके साइड में बड़े ORVMs हैं। ऊंची रूफ रेल्स भी काम की लगती हैं। इसके अलावा, SUV में आगे के डोर के लिए प...