नई दिल्ली, जून 3 -- HMD Vibe2 5G Sale: HMD के नए बजट 5G स्मार्टफोन HMD Vibe2 5G को ग्राहकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है। फोन की पहली सेल शुरू होते ही खरीददारों की ऐसी भीड़ उमड़ी कि कंपनी का पूरा स्टॉक महज एक घंटे के भीतर ही खत्म हो गया। कम कीमत में 6000mAh बैटरी, 120Hz डिस्प्ले, 50MP कैमरा और 5G कनेक्टिविटी जैसे फीचर्स की वजह से यह स्मार्टफोन लॉन्च के साथ ही चर्चा में आ गया है। अगर आप पहली सेल में इसे खरीदने से चूक गए थे तो आपके लिए अच्छी खबर है। HMD Vibe2 5G आज एक बार फिर ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर दोपहर 12 बजे से सेल के लिए उपलब्ध होगा। बैंक ऑफर्स के साथ आप फोन को बेहद कम कीमत में खरीद पाएंगे। आइए डिटेल में आपको बताते हैं फोन की कीमत और ऑफर्स की डिटेल्स: HMD Vibe 2 5G की कीमत और सेल ऑफर्स HMD Vibe 2 5G को भारत में दो स्टोरेज वेरिएंट म...