नई दिल्ली, अप्रैल 21 -- टाटा मोटर्स ने बीते वित्त वर्ष यानी FY2026 में ताबड़तोड़ कारों की बिक्री की। बता दें कि इस दौरान टाटा मोटर्स की कारों को कुल 6,31,387 नए ग्राहक मिले। इस दौरान सालाना आधार पर टाटा मोटर्स की बिक्री में 14 पर्सेंट की बढ़ोतरी देखी गई। अगर मॉडल वाइज बिक्री की बात करें तो इस दौरान टाटा नेक्सन (Tata Nexon) ने टॉप पोजीशन हासिल कर लिया। टाटा नेक्सन ने इस दौरान 32 पर्सेंट की सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 2,16,054 यूनिट एसयूवी की बिक्री की। जबकि ठीक 1 साल पहले यानी FY2025 में यह आंकड़ा 1,63,088 यूनिट था। आइए जानते हैं इस दौरान कंपनी के दूसरे मॉडलों की बिक्री के बारे में विस्तार से। यह भी पढ़ें- नेक्सॉन से लेकर हुंडई वेन्यू तक, ये हैं 5 सबसे किफायती डीजल SUV, गजब की पावरतीसरे नंबर पर रही टाटा टियागो बिक्री की इस लिस्ट में दूसरे नं...