मेरठ, मार्च 4 -- मेरठ सहित वेस्ट यूपी में तेज धूप और साफ आसमान के बीच आज जमकर रंग खेला जा सकेगा। बीते कुछ वर्षों की तरह इस बार रंग खेलने के बाद मौसम का मिजाज बदलने के आसार नहीं हैं। हालांकि पानी से भीगना थोड़ा परेशान कर सकता है। आज भी 12-18 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से तेज हवाओं का सिलसिला जारी रह सकता है। तेज हवाओं के साथ धूल भी परेशान करेगी। मौसम विभाग के अनुसार धूलभरी तेज हवाओं का असर कल तक जारी रहने की उम्मीद है। अगले दो दिनों में पहाड़ों पर कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के चलते मैदानों में कोई राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। हल्की बारिश का दायरा केवल पहाड़ों तक सीमित रह सकता है। आज 30-31 डिग्री सेल्सियस रह सकता है तापमान आज रंग के दिन मेरठ में अधिकतम तापमान 30-31 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है। रात में तापमान 17-18 डिग्री सेल्सियस के बीच ...