चतरा, मई 21 -- चतरा संवाददाता महामहिम राज्यपाल सह कुलाधिपति से पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात कर विनोबा भावे विश्वविद्यालय एवं चतरा से जुड़े विभिन्न शैक्षिक एवं जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। प्रतिनिधिमंडल ने चतरा कॉलेज की जमीन के लीज नवीकरण में हो रही देरी, विश्वविद्यालय की शैक्षणिक समस्याओं, शिक्षक नियुक्ति, नामांकन प्रक्रिया एवं अन्य शैक्षिक अव्यवस्थाओं को लेकर महामहिम का ध्यान आकृष्ट कराया तथा शीघ्र आवश्यक कार्रवाई की मांग की। प्रतिनिधिमंडल ने चतरा नगर परिषद अध्यक्ष पद के नामांकन प्रक्रिया में गलत जानकारी प्रस्तुत कर अवैध तरीके से अध्यक्ष बनने के मामले को भी गंभीरता से उठाते हुए महामहिम को आवेदन सौंपा। यह भी पढ़ें- शिक्षकों की कमी की समस्या को लेकर सिंडिकेट एवं सिनेट सदस्यों ने राज्यपाल से मुलाकात आवेदन में पूरे मामले की...