नई दिल्ली, जनवरी 30 -- साल 2019 का वनडे विश्व कप भले ही ऑस्ट्रेलिया के लिए निराशाजनक रहा हो, क्योंकि उसका सफर सेमीफाइनल में ही समाप्त हो गया था, लेकिन कंगारू तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क के लिए यह एडिशन किसी सपने से कम नहीं था। ऐसा इसलिए क्योंकि इस वर्ल्ड कप में मिचेल स्टार्क ने ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए सर्वाधिक विकेट लेने का कारनामा किया था। टूर्नामेंट में स्टार्क ने अपनी गति और सटीक लाइन लेंथ से विपक्षी बल्लेबाजों के मन में खौफ पैदा कर दिया था।ग्लेन मैक्ग्रा का रिकॉर्ड तोड़ रचा इतिहास मिचेल स्टार्क ने 2019 के विश्व कप संस्करण में कुल 27 विकेट झटके, जो किसी भी एक वनडे विश्व कप में किसी गेंदबाज द्वारा लिए गए सर्वाधिक विकेट का विश्व रिकॉर्ड है। इस शानदार प्रदर्शन के दौरान उनका गेंदबाजी औसत 18.59 रहा। उन्होंने हमवतन दिग्गज ग्लेन मैक्ग्रा के 2...