नई दिल्ली, जनवरी 20 -- भारतीय क्रिकेट जगत में हार्दिक पांड्या की पहचान केवल एक विस्फोटक बल्लेबाज और तेज गेंदबाज के रूप में ही नहीं, बल्कि एक ऐसे खिलाड़ी के रूप में भी है जो मैदान के बाहर अपने मस्त-मौला अंदाज और ठाठ-बाठ वाली जीवनशैली के लिए जाने जाते हैं। हार्दिक का फैशन सेंस और उनका 'लार्जर-दैन-लाइफ' व्यक्तित्व अक्सर चर्चा का विषय बना रहता है। हाल ही में पूर्व भारतीय ओपनर वसीम जाफर ने दूरदर्शन के 'द ग्रेट इंडियन क्रिकेट शो' पर हार्दिक के इसी बेमिसाल आत्मविश्वास और व्यक्तित्व से जुड़ा एक बेहद दिलचस्प किस्सा साझा किया है। वसीम जाफर ने उस समय को याद किया जब वे पंजाब किंग्स के कोच थे और उनकी टीम का मुकाबला मोहाली में मुंबई इंडियंस से होना था। जाफर ने बताया कि टॉस होने में जब केवल 30-45 मिनट का समय बचा था, तब हार्दिक पांड्या पिच का मुआयना करने...