नई दिल्ली, मई 5 -- Salman Khan Aamir Khan Bond: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान का पुराना ट्वीट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। उन्होंने ये ट्वीट आमिर खान के लिए लिखा था। दरअसल, साल 2016 में दो स्पोर्ट्स ड्रामा - सलमान की सुपरहिट फिल्म 'सुल्तान' और आमिर खान की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'दंगल' रिलीज हुई थीं। 'दंगल' ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 2000 करोड़ का आंकड़ा पार किया था, वहीं 'सुल्तान' ने 600 करोड़ के क्लब में अपनी जगह बनाई थी।ट्वीट में सलमान ने क्या लिखा था? सलमान खान ने लिखा था, 'मेरे परिवार ने आज दंगल देखी और उन्हें लगता है कि दंगल, सुल्तान से बेहतर फिल्म है। आमिर खान, मैं तुमसे पर्सनली बहुत प्यार करता हूं, लेकिन प्रोफेशनली मैं तुमसे बहुत नफरत करता हूं।' (ये भी पढ़ें: देवोलीना भट्टाचार्जी ने लिखा, टाटा MB! अब WB में आपकी शक्ल कभी नहीं दिखेग...